वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किराने की दुकान पर युवक पर हमला, लोडिंग टेंपो से उतरे बदमाशों ने डंडों से पीटा

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर में सोमवार रात किराने की दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लोडिंग टेंपो में आए हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर डंडों व अन्य हथियारों से मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घायल राम सिंह, जो एक कार वर्कशॉप में काम करते हैं, ने बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह वर्कशॉप से बाइक लेकर पास की किराने की दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान लोडिंग टेंपो में सवार तीन-चार युवक वहां आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने टेंपो से लकड़ी के डंडे और अन्य हथियार निकालकर उन पर हमला कर दिया।हमले में राम सिंह के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमलावरों में शामिल यूनुस और इरफान को वह नाम से पहचानते हैं, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान चेहरा देखकर कर सकते हैं।सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें