भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र स्थित पीथास गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में नंदी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 8:30 बजे पीथास बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के सामने बैठा नंदी सड़क से गुजर रहे वाहनों के तेज हॉर्न से घबरा गया और अचानक सड़क की ओर दौड़ पड़ा। इसी दौरान भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे एक खाली डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और डंपर चालक के बीच कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद गौ सेवकों ने नंदी के लिए गड्ढा खोदकर पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।








