वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

निम्बाहेड़ा RIICO के गोदाम में भीषण आग, 28 लाख की मशीनरी व स्क्रैप जलकर राख

10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

निम्बाहेड़ा/चित्तौड़गढ़/घुमन्तु दर्पण। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा स्थित रीको (RIICO) औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखी मशीनरी, प्लास्टिक स्क्रैप और कच्चा माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम के समीप लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही नगर परिषद निम्बाहेड़ा की दमकलें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए जेके सीमेंट, वंडर सीमेंट तथा चित्तौड़गढ़ नगर परिषद से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। आग बुझाने के लिए पूरी रात दमकलों को पानी उपलब्ध कराने हेतु छोटे टैंकर लगातार दौड़ते रहे।करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि प्लास्टिक स्क्रैप होने के कारण आग अंदर ही अंदर सुलगती रही, जिससे मंगलवार सुबह तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

गोदाम मालिक शैलेश अग्रवाल ने बताया कि आग में करीब 18 लाख रुपये की कार्टन निर्माण मशीनरी, 5 लाख रुपये का प्लास्टिक स्क्रैप और 4 से 5 लाख रुपये का कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के अनुसार कुल 27 से 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसआई अर्जुन पंडित पुलिस बल के साथ पूरी रात घटनास्थल पर मौजूद रहे और बचाव कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें