वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बीकानेर रेंज पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|बीकानेर रेंज पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। महा निरीक्षक पुलिस (आईजी) ओम प्रकाश, आईपीएस के निर्देशन में रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मात्र 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।
पुलिस के अनुसार बीकानेर रेंज के जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। इनमें तीन दिन पहले से लेकर चार वर्ष पहले तक गुम हुए मोबाइल शामिल थे। सीईआईआर पोर्टल के जरिए सभी मोबाइल सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 25 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। मंगलवार को बीकानेर रेंज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईजी ओम प्रकाश ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें