वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अंबेडकर पब्लिक स्कूल और एफर्ट फाउंडेशन क्लासेज को किया सीज, नगर निगम ने की कार्रवाई

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|नगर निगम प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिन्ना रोड स्थित अंबेडकर पब्लिक स्कूल और एफर्ट फाउंडेशन क्लासेज को सीज कर दिया। यह कार्रवाई फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी पाए जाने पर की गई। नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी (एएफओ) रेवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरणों की व्यवस्था नहीं मिली, जिसके बाद निगम प्रशासन ने दोनों संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की। दोनों संस्थान एक ही बिल्डिंग में संचालित हो रही थी।
कार्रवाई के दौरान सीआई प्रदीप सिंह चारण और कोटगेट थाना प्रभारी धीरेन्द्र शेखावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। निगम प्रशासन ने बताया कि इससे पहले भी अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में लगातार औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें