वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एसपी ने किया एएसआई को निलंबित

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोखा थाना में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।यह कार्रवाई एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के आधार पर की गई है।जानकारी के अनुसार,महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय स्तर पर जांच कराई गई।प्रारंभिक जांच में शिकायत को गंभीर पाए जाने पर एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।इस कार्रवाई को बीकानेर पुलिस की अनुशासनात्मक व्यवस्था और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई का यह उदाहरण माना जा रहा है।पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग मेअनुशासनहीनता,दुर्व्यवहार अथवा पद का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसक र्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें