वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मैगी लेने निकली 19 वर्षीय युवती हाईवे पर हादसे का शिकार, काम से लौट रहे बाइक सवार युवक ने भी तोड़ा दम

श्रीगंगानगर/घुमन्तु दर्पण। जिले के सूरतगढ़ सिटी और सदर थाना क्षेत्रों में बुधवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती और एक युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस के अनुसार, सूरतगढ़-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर टिड्डी नियंत्रण दल कार्यालय के पास देर रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने 19 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।प्रारंभ में युवती ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी और उसके बाल छोटे होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे युवक समझ लिया। बाद में सोशल मीडिया पर सूचना जारी किए जाने के बाद उसकी पहचान खेजड़ी मंदिर निवासी अमनदीप कौर के रूप में हुई। मृतका के भाई गोपी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

परिजनों ने बताया कि अमनदीप कौर देर रात घर से मैगी लेने के लिए निकली थी। हालांकि, घटनास्थल घर से काफी दूर होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।इसी रात सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर औलख होटल के समीप एक अन्य हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सूर्यप्रकाश (करीब 20 वर्ष) निवासी चक 15-एसजीआर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।परिजनों के अनुसार, सूर्यप्रकाश सूरतगढ़ की एक दुकान पर कार्य करता था और देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। मृतक के भाई विनोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें