वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन का संदेश, 16 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा यातायात पुलिस ने गुरुवार को अनूठी पहल करते हुए यातायात थाने के बाहर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस दौरान वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की गई।

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाकर सफर करने का आग्रह किया। वाहन चालकों ने भी पुलिस की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए यातायात नियमों की पालना का भरोसा दिलाया।यातायात पुलिस के अनुसार प्रदेशभर में 2 जुलाई से 16 जुलाई तक विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा में भी शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

यातायात पुलिसकर्मी घेवर चंद्र ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हर वाहन चालक के घर उसका परिवार सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है, इसलिए वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों और जनहानि को कम करने में हेलमेट और सीट बेल्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर लोगों से सुरक्षित वाहन संचालन और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें