वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रायला नेशनल हाईवे पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक से बेकाबू हुई स्लीपर बस, खुले नाले पर चढ़ी बड़ा हादसा टला

रायला/घुमन्तु दर्पण(लक्की/बंटी दरगड़)। अजमेर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-48 पर लांबिया टोल से पहले गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अजमेर से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस अचानक आगे चल रहे ट्रेलर के ब्रेक लगाने से बेकाबू हो गई और हाइवे के सर्विस रोड पर बने खुले नाले पर चढ़ गई।
गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया।
रायला थाने के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस चालक संतुलन खो बैठा और बस सर्विस रोड की ओर मुड़ते हुए खुले नाले पर चढ़ गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बस को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई भी की गई।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें