जयपुर में डीएनटी आंदोलन के दौरान पारस गुर्जर के साथ पुलिस ने किया बर्बरतापूर्ण व्यवहार, लाठीचार्ज में पारस गुर्जर हुए घायल, पुलिस द्वारा पारस गुर्जर, लालसिंह, रतननाथ सहित 15 लोग गिरफ्तार
डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)|पुलिस लाठीचार्ज में पारस गुर्जर सहित कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, वहीं पथराव में पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं |पुलिस ने पारस गुर्जर, लालसिंह, रतननाथ सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है . साथ ही करीब 50 अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है|पारस गुर्जर का बयान मीडिया से बात करते हुए पारस गुर्जर ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया उनके हौसलों को नहीं डिगा सकता और वह वंचित, कमजोर, शोषित, पीड़ित, किसान, युवा और छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे.
जयपुर में डीएनटी (विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू) समाज के 10% आरक्षण की मांग को लेकर हुए महापड़ाव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई|

आंदोलन और झड़प विद्याधर नगर स्टेडियम में महापंचायत के बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने के लिए आगे बढ़े, जिसे पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका . इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और पथराव शुरू हो गया| पुलिस कार्रवाई और घायल: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े|








