भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। मानसून के दौरान जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान जन मंच ने मानव सेवा अभियान के तहत एफसीआई गोदाम के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 21 गरीब परिवारों की जर्जर छतों पर तिरपाल लगाए। अभियान का नेतृत्व राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश सोनी ने किया।
कैलाश सोनी ने बताया कि राजस्थान जन मंच हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहा है। बारिश का मौसम जहां आमजन के लिए राहत लेकर आता है, वहीं कच्चे मकानों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए यह कई तरह की परेशानियां भी खड़ी करता है। टपकती छतों के कारण छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बरसात के दिनों में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने यह सेवा अभियान शुरू किया है, ताकि बारिश के दौरान किसी भी जरूरतमंद परिवार को टपकती छत के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान के तहत चयनित परिवारों की झुग्गियों और कच्चे मकानों की छतों पर तिरपाल लगाकर उन्हें तत्काल राहत प्रदान की गई।अभियान में राजस्थान जन मंच के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान जय नारायण जोशी, शिवप्रकाश चन्नाल, धनश्याम सिंघीवाल, रागिनी गुप्ता, सुभाष गोयल, रामचन्द्र मूंदड़ा, सौरभ काबरा और देवेंद्र गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








