वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोतवाली थाने का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

 भीलवाड़ा में ACB की बड़ी कार्रवाई

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण| भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रज्जाक को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक लेनदेन से जुड़े मामले को निपटाने की एवज में कॉन्स्टेबल ने परिवादी से 6 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।

कार्रवाई के दौरान नागौरी गार्डन स्थित राजा जूस सेंटर पर जैसे ही आरोपी कॉन्स्टेबल ने रिश्वत की राशि ली, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी कॉन्स्टेबल से कोतवाली थाने में पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें