वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र, भीलवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण| सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र, भीलवाड़ा में संस्था का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रान्त अध्यक्ष महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश बांगड़,जिला उपाध्यक्ष अशोक चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर, संगठन मंत्र द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रांत सचिव चैतन्य प्रकाश ने संस्था की स्थापना के उद्देश्यों एवं दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, कौशल विकास व स्वावलंबन हेतु किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।संस्था द्वारा इस वर्ष 1000 दिव्यांग मित्र बनाने का संकल्प लिया गया। अब तक 593 दिव्यांग मित्र बन चुके हैं|

मुख्य अतिथि प्रदेश दिव्यांग सेवा केंद्र सहसंयोजक सुभाष जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सक्षम केवल नाम नहीं, बल्कि दिव्यांग भाई-बहनों को सक्षम बनाने का संकल्प है। समाज के हर वर्ग को इनके साथ खड़ा होना चाहिए।”कार्यक्रम में आत्माराम धाकड़,नंदकिशोर,हंसराज,मंजू शर्मा,शशांक, धनराज गुजर,बाबूलाल एवम् शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। केंद्र के अध्यक्ष सूर्यकुमार बोहरा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन सचिव शिव कुमार वैष्णव ने किया एवम् समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें