वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पानी के होद में गिरने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

परिजनों व पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम क़र शव परिजनों के सुपुर्द

नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर शर्मा)|थांवला के नजदीकी ग्राम टेहला क़र एक खेत में बने तिरपाल वाले पानी के होद में गिरने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हों गई। मृतक के भाई मुकेश पुत्र पूरण निवासी गाँव नदी जिला अजमेर द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार मृतक बाबूलाल उम्र करीब 35 वर्ष जो कि ग्राम टेहला में खेती कार्य हेतु अपने साला सांवर राम के साथ रहता था।रोजाना की तरह सोमवार को भी खेती कार्य में मृतक बाबूलाल और उसका साला पानी के होद के पास थे। मृतक बाबूलाल होद की पाल पर पाईप हटाने जोड़ने में लगा हुआ था इसी दरमियान विपरीत दिशा में खड़ा ट्रेक्टर ट्रॉली को क़ृषि कार्य हेतु साला सांवर राम ने स्टार्ट किया तो अचानक कलच छूट जाने में बाबूलाल को धक्का लग गया। जिससे बाबूलाल पानी के गहरे होद में जा गिरा। बाबूलाल को तैरना नहीं आता था। इसलिए वो बाहर नहीं निकल पाया। इधर घटना की सूचना पर मौक़े पर भीड़ जमा हों गई।कड़ी मशक्कत से होद की पाल को तोड़कर होद का पानी खाली किया गया और बाबूलाल को थांवला के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित क़र दिया। सूचना मिलते ही थांवला थाना पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चीर घर में रखवाया।मंगलवार सुबह परिजनों व पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम क़र शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।इस मामले को लेकर थांवला थाना ए एस आई रति राम विश्नोई मय टीम द्वारा अनुसंधान जारी है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें