पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| जिला मुख्यालय पर आज पाली विधायक भीमराज भाटी द्वारा राजकीय बांगड़ कॉलेज के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह राजपुरोहित पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी पर छवि धूमिल करने के विरोध में राजपुरोहित विकास समिति पाली द्वारा आक्रोशित विरोध प्रदर्शन किया एवं सूरज पोल चौराहे पर पाली विधायक भीमराज भाटी का पुतला फूंका गया ,सैकड़ो की तादाद में राजपुरोहित समाज एवं 36 कॉम के व्यक्तियों के साथ सूरज पोल चौराहे पर भीमराज भाटी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, विरोध प्रदर्शन कर विधायक को माफी मांगने की मांग की गई ,इस मौके पर अनेक गांवों से भी राजपुरोहित समाज के समाज बंधु पहुंचे एवं सूरज पोल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन का पाली विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए|








