वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

साइकिल पार्ट्स की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 244 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

डूंगरपुर/घुमन्तु दर्पण(भूपेंद्र गामोट)। राजस्थान पुलिस के ऑपरेशन स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक कंटेनर से 244 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर को जब्त कर हरियाणा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कैलाशचंद्र सोनी ने रतनपुर चौकी पुलिस टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि Ashok Leyland Truck में साइकिल पार्ट्स की आड़ में अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है।

पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। शुरुआती जांच में कंटेनर में साइकिल के पार्ट्स मिले, लेकिन गहन तलाशी के दौरान उनके बीच छिपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब के 244 कार्टन बरामद हुए। सभी कार्टनों पर फॉर सेल ओन्ली इन चंडीगढ़ अंकित था।पुलिस ने ट्रक चालक नरेश कुमार (33), निवासी ढांड, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जांच कर रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें