वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

 रायला में शुरू हुई जलापूर्ति, बापू नगर कॉलोनी के नलों में पहुंचा पानी

 

रायला/घुमन्तु दर्पण(लक्की शर्मा)।रायला पेयजल योजना में देरी को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रायला में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। बापू नगर कॉलोनी के वाशिंदों के नलों में पानी पहुंचा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले बनी पानी की टंकी और पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं हो रही थी। खबर सामने आने के बाद जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार सक्रिय हुए और सप्लाई को चालू करवायाखास बात यह रही कि ठेकेदार भंवर लाल गुर्जर स्वयं कॉलोनी में घर-घर पहुंचे और लोगों से पानी की स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने वाशिंदों से पूछा कि पानी का प्रेशर कैसा है, पानी मीठा है या नहीं, और किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत अवगत कराने को कहा।

कुछ घरों में समस्या संभव, जल्द होगा समाधान

प्रारंभिक स्तर पर सप्लाई शुरू होने के कारण कुछ घरों में तकनीकी या कनेक्शन संबंधी कारणों से पानी नहीं पहुंच पाया हो सकता है। ऐसे घरों को चिन्हित कर जल्द ही जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है।खबर के असर से शुरू हुई जलापूर्ति ने एक बार फिर साबित किया है कि घुमंतु दर्पण न्यूज पेपर में जनहित के मुद्दे उठने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी ही पड़ती है।लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहे लोगों ने जलापूर्ति शुरू होने पर संतोष जताया है। हालांकि, लोगों का कहना है कि सप्लाई नियमित और पर्याप्त बनी रहनी चाहिए, ताकि भविष्य में फिर परेशानी न हो।अब उम्मीद की जा रही है कि पूरे क्षेत्र में जल्द ही सुचारु रूप से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें