डूंगरपुर/घुमन्तु दर्पण(भूपेंद्र गामोट)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पुनाली में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, डूंगरपुर के जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव के नेतृत्व में एकता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत पुनाली स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बाबा साहेब के बताए सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के जन्मदिवस को एकता दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं तथा हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ममता भूपेश के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की। साथ ही सभी ने सामाजिक एकता, संविधान की रक्षा और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत पुनाली के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, भाईचारे एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर काग्रेस प्रवक्ता सुखदेव यादव,वरिष्ठ नेता व पेंशनर जिलाध्यक्ष दीनबंधु परमार, पुनाली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दलजि वर्मा,जिला सचिव गंगाराम यादव,पंचायत समिति सदस्य देवीलाल अहारी, देवेन्द्रपाल सिंह शक्तावत,पातली सरपंच राजेश परमार, नरनियां सरपंच मुकेश परमार,देवीलाल यादव,कवि नाथूलाल, शंकरलाल वर्मा,रमेश यादव, छगनलाल,धुलजी,पुंजीलाल परमार, कालुराम डिंडोर,नाना भाई,छोटा लाल,गुलाल सहित अधिक संख्या में महिला शक्ति मौजूद थी।








