वनपाल यशोदा चौधरी ने पिंजरा लगाकर ग्रामीणों से की मुलाक़ात
नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर सारस्वत) थांवला के नजदीकी ग्राम किल्ला में गत चार पांच दिनों से पेंथर के पद चिन्ह देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत करीब पांच दिनों से किल्ला में पहाड़ी की तलछटी के आसपास पेंथर के पदचिन्हो को देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन पांच दिनों में पेंथर ने गाय भैंस बकरियां और भेड़ जैसे मवेशियों पर हमला किया है जिससे कई मवेशियों को मौत के आगोश में जाना पड़ा। गाँव में बिना चार दीवारी के कच्चे मकान स्थित है और मवेशियों के लिए बाड़े बने हुए है। जिसमे रात्रि के समय पेंथर कभी भी हमला कर सकता है। बच्चो व महीला पुरुषो के जान माल का भी खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि गत तीन वर्षो में लगातार कई बार पेंथर का मूमेंट देखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग थांवला से वनपाल यशोदा चौधरी ने ग्रामीणों से मिलकर बताये गए स्थान पर तुरंत पिंजरा लगा दिया। वनपाल ने पेंथर के पद चिन्हो को देखकर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी भी दी।








