वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने किए सवाई भोज व भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन

आसींद/घुमन्तु दर्पण। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा महंत सुरेशदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सवाई भोज मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

दर्शन के दौरान विधायक जब्बर सिंह सांखला सहित जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सांसद अलका गुर्जर से मंदिर परिसर स्थित प्राचीन प्रेम सागर तालाब के जीर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग रखी। इस पर सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष इसे प्राथमिकता से उठाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा के संदीप टेलर, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इसके बाद राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पहुंचीं, जहां उन्होंने देव दर्शन किए। मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल, मनसुख सिंह गुर्जर, मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें