वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पटवारी ₹1000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, फौतगी नामांतरण के लिए मांगे थे ₹10 हजार

करेड़ा/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई ने शनिवार को पटवार हल्का चिलेश्वर, तहसील करेड़ा के पटवारी लोकेश जोशी को ₹1000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके पिता के निधन के बाद कृषि भूमि का फौतगी नामांतरण (म्यूटेशन) खोलने के लिए पटवारी लोकेश जोशी ₹10,000 की रिश्वत मांग रहा था। बातचीत के बाद आरोपी ₹8,000 लेने पर राजी हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 जून को आरोपी ₹5,000 पहले ही ले चुका था और शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था।शिकायत का सत्यापन कराने के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹1,000 की रिश्वत राशि प्राप्त की तथा ₹1,000 बाद में लेने पर सहमति जताई। सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरवीजन में भीलवाड़ा-प्रथम इकाई के उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में शनिवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹1,000 लेकर अपनी पहनी हुई लोअर की जेब में रख लिए, जहां से एसीबी टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।एसीबी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें