पहुंचे जिले भर से साधु संत
पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)|मारवाड़ जंक्शन के वापारी गांव में पूज्य तपस्वी संत ओगड़ पीर ब्रह्म नाथ जी महाराज द्वारा अच्छी वर्षा एवं गौ रक्षा के लिए 21 दिनों तक खडीश्वर तपस्या की गई ,आज तपस्या के अंतिम दिन समापन पर उक्त साधु का बहुमान करने जिले भर साधु संत एवं ग्रामीण पहुंचे एवं तपस्वी ओगड़ पीर ब्रह्मा नाथ जी महाराज का श्रीपल भेट कर उनका बहुमान किया, वापारि गांव के आसन मठ मठाधीश श्री दीनानाथ जी महाराज के सानिध्यता में ओगड़ पीर महाराज की खड़ीश्वर तपस्या के समापन पर सभी साधु संतों का श्रीफल भेट कर बहुमान किया उक्त साधु तपस्वी की तपस्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लगातार 21 दिनों तक बिना अन्न ग्रहण किया ओगड पीर ब्रह्म नाथ तपस्या की|









