वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिये एसडीआरएफ की टीमें तैनात

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|संभाग में बदलते मानसून और संभावित अतिवृष्टि,बाढ़ को देखते हुए एसडीआरएफ की आपदा राहत व बचाव कार्य के लिये 6 टीमों का गठन किया गया है।जिनको इन जिलों में तैनात किया है।कमांडेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार बीकानेर संभाग के चारों जिलों में 04 टीमें मानसून सत्र के दौरान संभावित अतिवृष्टि,बाढ़ को मध्य नजर रखते हुए जिला श्रीगंगानगर,चूरू,हनुमानगढ़ एवं बीकानेर में एक-एक टीम नियोजित की गई है। वहीं 02 टीम बीकानेर मुख्यालय पर रिजर्व रखी गई है सभी टीमों को आपदा राहत रेस्क्यू उपकरणों सहित 25 जून तक संबंधित जिला कलक्टर को रिपोर्ट करनी हैं।टीमों को रवाना करने से पूर्व राकेश कुमार कंपनी कमांडर द्वारा सभी टीमों को डिब्रिफ किया गया एवं संभावित आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें