वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

 मौत के कुएं पर लगा रोड सेफ्टी बैरियर

रायला/घुमन्तु दर्पण (लक्की शर्मा)।भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे किनारे स्थित मौत के कुएं को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। ट्रेलर हादसे के बाद नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रोड सेफ्टी बैरियर लगाकर संभावित खतरे को कम करने की कोशिश की।गौरतलब है कि यह कुआं कुछ समय से बिना सुरक्षा के खुला पड़ा था और इसके पानी का उपयोग पास की फैक्ट्री द्वारा किया जा रहा था। हादसे के बाद भी सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश था।हालांकि अब बैरियर लगा दिया गया है, लेकिन यह केवल अस्थायी राहत है। कुएं को लेकर अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है कि यह हाईवे की सीमा में आता है या फैक्ट्री परिसर में। जब तक इसकी स्पष्ट जिम्मेदारी तय नहीं होती, तब तक स्थायी समाधान अधूरा ही रहेगा।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें