वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| पाली के सादड़ी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ ,एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े एक पांच वर्षीय मासूम को चपेट में ले लिया हादसे में मासूम की मौत हो गई,सादड़ी के यूको बैंक के पास मां और बहनों के साथ बच्चा बस का इंतजार कर रहा था, मासूम को अचानक तेज रफ्तार से पिकअप ने चपेट में ले लिया, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई ,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं तत्काल प्रभाव से मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, मृतक की पहचान किसन पुत्र हंसराज निवासी घाणेराव के रूप में हुई पुलिस द्वारा उक्त पिकअप वाहन को जप्त किया गया है और शव को मोर्चरी में रखवाया गया

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें