डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)|पिछले माह तीर्थराज पुष्कर में गायत्री पुरुश्चरण यज्ञ का सफल आयोजन कराने वाले यज्ञ सम्राट श्री प्रखर जी महाराज का गुरुवार को डेगाना नगरी में आगमन पर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा, डेगाना शाखा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराज की अगवानी कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाराज ने उपस्थित जनसमूहको संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को सदैव सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
यही जीवन की सफलता और मुक्ति का वास्तविक मार्ग है। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति अटूट आस्था रखते हुए ब्राह्मण समाज का दायित्व है कि वह समाज के अन्य वर्गों का मार्गदर्शन करे तथा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की पुनस्थापना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराज के विचारों को प्रेरणादायक बताते
हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश संगठन मंत्री वेणुगोपाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष घनश्याम पांडिया, सत्यनारायण शर्मा, गोपाल पाराशर, पवन जड़िया, पंकज पारीक, विष्णु पारीक, कैलाश पारीक, राजाराम पारीक, शिव पारीक, हेमंत गौड़, सुनील शर्मा, रामेश्वर लाल शर्मा, महेंद्र पारीक, वंश शर्मा, एडवोकेटबनेमिचंद बाबूलाल दाधीच सहित राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा, डेगाना शाखा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






