डेगाना/घुमन्तु दर्पण(सुशील लोरा)।भारतीय नौसेना में चयनित होने के बाद जयपुर से अपने गृह क्षेत्र डेगाना पहुंचे युवा दीपक चौधरी का डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। विधायक ने दीपक को माल्यार्पण कर भारतीय नौसेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि दीपक चौधरी ने भारतीय नौसेना में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे डेगाना क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक पूरी निष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्र सेवा का दायित्व निभाते हुए क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
दीपक चौधरी ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए विधायक अजय सिंह किलक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दीपक को भारतीय नौसेना में चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण सैन्य जीवन की मंगलकामनाएं कीं।








