थाना अधिकारी ने आमजन से किया संवाद
पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश से नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने,आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव द्वारा सुंदर पहल करते हुए सायंकालीन पैदल मार्च शुरू किया, थाना परिसर से शुरू किया पैदल मार्च सिंधी बाजार मारवाड़ी बाजार आउवा रोड अस्पताल रोड होकर गुजरा एवं आमजन से समस्याओं के बारे में संवाद किया, एवं व्यापारियों नगर वासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने, यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने कानून व्यवस्था में आम जन का विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से शायकालीन का पैदल मार्च की शुरुआत की गई, गौरतलाप रहे की उक्त थाना अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीते महीनों में मारवाड़ जंक्शन की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी है, मुख्य बाजार सिंधी बाजार आउवा रोड ,मुख्य बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित देखी जा रही, साथ ही अपराध पर लगाम लगाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर,आमजन में कानून का प्रति विश्वास जागृत किया, उक्त थाना अधिकारी के निर्देश से पुलिस लगातार रात्रि कालीन गस्त कर रही, और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन से संवाद कर अपील भी कर रही








