आसींद/घुमन्तु दर्पण(परमवीर सिंह कटार)|राज्य सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से आसींद नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी शिविर का निरीक्षण प्रभारी सचिव आईएस मंजू राजपाल ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के कड़े निर्देश दिए। शिविर में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव मंजू राजपाल ने शिविर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने शिविर में आए आमजन से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। मंजू राजपाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, “यह शिविर आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।” उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति लाने के निर्देश दिए। विभिन्न लाभार्थियों को मिला लाभ शिविर के दौरान मौके पर ही कई लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद परिसर में प्रभारी सचिव और जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा था। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक और स्थानीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, विधायक जब्बर सिंह सांखला, एसडीएम परमजीत सिंह,
अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत, , तहसीलदार जय सिंहएईएन प्रवीण कुमार ,जेईएन राजमल गुर्जर,अनिल सिंह तंवर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक।
इस शिविर के माध्यम से प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभ को धरातल पर क्रियान्वित करना है, ताकि नगर के हर पात्र नागरिक को इसका सीधा लाभ मिल सके।बोरेला पंचायत में फर्जी पट्टे देने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया गया






