वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

केरम प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारम्भ, समाजजनों में दिखा उत्साह

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण।श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित केरम प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथी कैलाश कोठारी, राधेश्याम चेचाणी, अनिल बांगड़, प्रदीप बल्दवा, भेरू लाल काबरा, केदार जागेटिया, किशन गोपाल सोडाणी, अर्चित मून्द्रडा, सीए अंकित लखोटिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केरम जैसी बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं युवाओं और वरिष्ठजनों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं। उत्सव क्लब के प्रदीप बल्दवा व केरम प्रभारी कमलेश सोमानी ने बताया की प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के कुल 147 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उत्सव कल्ब से लक्ष्मी लाल लढा, श्याम बिड़ला, ओम मालानी, कैलाश सोमानी, नरेश बाहेती, प्रमोद चेचानी, अनिल मूंदड़ा सहित दर्शकों की अच्छी उपस्थिति रही।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें