वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के सातवें दिन महिला कांग्रेस का धरना

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)।पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत सातवें दिन जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़ और देहात अध्यक्ष शांति बेनीवाल के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, चिकित्सकीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की।शशिकला राठौड़ और शांति बेनीवाल ने प्रसूताओं की डिलीवरी के दौरान कथित लापरवाही से छह महिलाओं की किडनी खराब होने के मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित महिलाओं को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चिकित्सा मंत्री के कथित बयान की भी निंदा की।जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, बंद पड़े उपकरणों को चालू करने, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और भ्रष्टाचार की स्वतंत्र जांच सहित 10 सूत्री मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि आज के धरना प्रदर्शन में डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, महिला सेवादल अध्यक्ष अंजु पारख, डॉ. प्रीति मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, लक्ष्मी गुप्ता, शलीना खां, राजभटनागर, आशादेवी स्वामी, धाई देवी, पूर्व पार्षद गुड्डी देवी डेलू, नवनीत कौर, खूरशिदा बानो बागवान, कांता भाटी, पुष्पा देवी, आनन्दी देवी, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, आनन्द कुमार जोशी, राजपाल कुल्हरी, ओमप्रकाश शर्मा, केदारमल कठातला, प्रेम प्रकाश सारण, रामनिवास तर्ड, शिवदान मेघवाल, एजाज अहमद पठान, सांवरलाल भादू, प्रेम जोशी, हजारीराम देवड़ा, रिछपाल सिगड, चम्पालाल बारूपाल, अब्दुल रहमान लोदरा, मुरलीधर पन्नू, धनसुख आचार्य, टीकुराम मेघवंशी, साबिर, मुकेश सारण, राकेश, पंकज भादू, बजरंग, प्रेम चौधरी, देवीलाल जाखड़, मो. कैफ, विजय कुमार, सन्दीप कुमार नायक, गणेश गौस्वामी, अर्जून सियाग, भंवरलाल जाट, रामतन डेलू, राजकुमार, राहुल कुलरिया, एड. मनोज नायक, पन्नाराम नायक, ईमरताराम नायक, पार्षद मनोज नायक, मनोज थोरी, हाजिर खां, विनोद कुमार, दिनेश मीणा, नरेश धतरवाल, हनुमान गोदारा, विनय कुमार आचार्य, विजयपाल डेलू, गोपालराम सियाग, कमल गोयल, परमाराम माचरा, दिपक चौधरी, किशन राईका, भगवानाराम, एड. मोतीलाल राईका, बलराम कूकणा, कालू खां, मनोज कुमार सहु, सुभाष धुंधवाल, प्रेमाराम कस्वां आदि सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहें।
Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें