वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, सागवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

7 यात्रियों की मौत, 26 से अधिक घायल; बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

डूंगरपुर/गुजरात (भूपेंद्र गामोट)। सागवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की बस गुजरात में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा बड़ौदा-हालोल रोड पर कोसम्बी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर ही 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 अन्य यात्रियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश यात्री डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के निवासी हैं। हादसे में 26 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें