बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक और कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई।जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।जानकारी मिली है कि नेशनल हाइवे पर सीजराल होटल के पास सोमवार दोपहर हुए इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। सीओ निकेत पारीक के अनुसार,हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे।इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई।सभी मृतक एक ही परिवार के हैं,जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे।वहीं एक घायल बच्ची का श्रीडूंगरगढ़ के हॉस्पिटल में इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग बीकानेर के मुकाम में बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार सवार लोगों की बॉडी बाहर निकाली।घायल बच्ची को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी लाया गया।हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया।वहीं सभी शवों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस व टोल एंबुलेंस लेकर सेवादारों की मदद से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में रखवाए गए हैं।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।मृतकों में तीन पुरूष,दो महिला व एक बालिका शामिल है।








