वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाली के बजरंगबाड़ी क्षेत्र में सीवरेज लाइनें ब्लॉक, सड़कें बनीं तालाब

दो साल से भरा है गंदा पानी, वार्डवासियों में आक्रोश

पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)। पाली शहर के बजरंगबाड़ी क्षेत्र में सीवरेज लाइनें ब्लॉक होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं और लंबे समय से जलभराव के कारण सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।क्षेत्र में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्डवासियों के अनुसार सीवरेज लाइनें पूरी तरह जाम हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर एकत्र हो रहा है, जिससे आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है और उनकी नींव कमजोर हो रही है।

लगातार जलभराव के कारण सड़कें टूट चुकी हैं और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वार्डवासियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और अधिक विकट हो सकती है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें