आमजन से शिविर का लाभ उठाने की की अपील
पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पवार)| राज्य सरकार द्वारा निर्देशित शहरी सेवा शिविर 2026 आज 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी एवं उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा , अधिशासी अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ द्वारा आज विधिवत शहरी सेवा सिविर का शुभारंभ किया गया, नगर पालिका परिसर पर शुरू हुए इस शिविर में समस्त 25 विभागों के विभागीय अधिकारी एवं उपखंड प्रशासन के सभी अधिकारी सेवाएं देंगे, 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस शहरी सेवा शिविर में क्षेत्र के सभी शहरी क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्त प्रकार की समस्याओं का निस्तारण होगा, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने नगर पालिका क्षेत्र के समस्त नगरपालिका के क्षेत्रवासियों को इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की, विधायक ने इस सिविर का आयोजन को राज्य सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया ,इस शिविरों से आमजन को राहत मिलेगी








