वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजस्थान की स्वर कोकिला मांड गायिका गवरी देवी का निधन

पाली/घुमन्तु दर्पण। राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का गुरुवार शाम 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। करीब 80 वर्षों तक मांड गायन के क्षेत्र में सक्रिय रहीं गवरी देवी ने राजस्थानी लोक संगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाई।बाड़मेर जिले के कोरण गांव में जन्मी गवरी देवी ने पाली को अपनी कर्मभूमि बनाया और जीवनभर लोक संगीत की साधना की। उनके सम्मान में पाली में ‘गवरी नगर’ भी बसाया गया है। वे अपने पीछे पांच पुत्रों सहित परिवार और अपनी बहू सुंदरदेवी व पोती नीतू को मांड गायकी की अमूल्य विरासत सौंप गई हैं।गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर है। उनका जाना राजस्थानी मांड गायकी के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत माना जा रहा है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें