Search
Close this search box.

 महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, राजीविका के बैनर तले तीसरे दिन भी जारी रहा सत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण , 21 मई 2025 (बुधवार)|
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना (राजीविका) के अंतर्गत आज जिले के सामुदायिक प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पुलिस कार्यालय से आई जिला स्तरीय कमांडो राजकुमारी चौधरी ने स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान राजीविका के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ कानूनी जानकारी और मानसिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, लैंगिक हिंसा, महिला शोषण और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, योगा एवं शारीरिक फिटनेस से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि महिलाओं का आत्मविश्वास और सामर्थ्य दोनों बढ़ सके।

शिविर में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 150 SHG ऑडिटर और 50 VOA ऑडिटर की सक्रिय भागीदारी रही।

जिला कमांडो अधिकारी राजकुमारी चौधरी ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास कराए और उन्हें संभावित संकट की स्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय सिखाए।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

Leave a Comment

और पढ़ें