पाली/घुमन्तु दर्पण(सुरेश पंवार)। आउवा रोड मुख्य बस स्टैंड स्थित मुख्य चौराहे पर हुई हवाई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस तथा 3 खाली कारतूस बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश पर तथा सोजत वृत्ताधिकारी रतनाराम देवासी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया।

थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह (29) पुत्र भगवत सिंह तथा प्रहलाद सिंह (26) पुत्र मोड़ सिंह, निवासी दुदोड़, के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर दो अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 3 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए और फायरिंग के पीछे क्या कारण था।
इस कार्रवाई में थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव, सहायक उप निरीक्षक देशराज, महेंद्र सिंह, जयराम, श्रीमती पुष्पा सोनी, मुकेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








