नागौर/घुमन्तु दर्पण(चंद्रशेखर शर्मा)|थांवला मे आज सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को मध्यजर रखते हुए थांवला पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस थाना थांवला सी आई अशोक कुमार झांझड़िया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकना और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।थांवला पुलिस थाना ए एस आई सुरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारीयों के आदेशानुसार बगैर कागजात व बिना हेलमेट व सीट बेल्ट और काले शीशो सहित यातायात नियमों का उलंगन करने वाले कई वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर रफूचक्कर हो गए।चेकिंग के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग, बिना नंबर प्लेट, अवैध रूप से संशोधित वाहनों,काली फिल्म लगी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई और नशे की हालत में गाड़ी चलाने जैसे अपराध के साथ यातायात नियमों का उलंगन के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है।मंगलवार को हुई कार्रवाही मे करीब 20 चालान किये गए।इस मौक़े पर थांवला थानाधिकारी सी आई अशोक कुमार झांझड़िया,ए एस आई सुरेन्द्रकुमार मीणा सहित कानि.रामशरण, श्यामलाल, किशोरी लाल, भोमसिंह, बनवारी लाल मौजूद रहे।









