वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

लक्ष्मण रेखा ऑपरेशन के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाली/घुमन्तु दर्पण। एएनटीएफ चौकी पाली द्वारा पाली मुख्यालय के निर्देशानुसार औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री गणेश फेब्रिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में “लक्ष्मण रेखा ऑपरेशन” के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 400 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को “नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत” अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध कराए गए ताकि आमजन शिकायत दर्ज करा सकें।

कार्यक्रम में एएनटीएफ चौकी से उप निरीक्षक सूरजभान सिंह, हेड कांस्टेबल वाघाराम, कांस्टेबल मनोज कुमार, रमेश गोदारा, भूपेंद्र गोदारा तथा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की टीम, एनजीओ, नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें