वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मानसून तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण। दक्षिण-पश्चिम मानसून के मद्देनजर सोमवार को निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभावित जलभराव, अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

निगम आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम को नालों की सफाई, पीएचईडी को पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा विभाग को दवाओं की उपलब्धता तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके अलावा सिंचाई, पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा विभागों को भी आवश्यक संसाधन और बचाव व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन योजना को अद्यतन रखने तथा मानसून अवधि में सतत निगरानी पर जोर दिया गया।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें