वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप,संरक्षण की लगाई गुहार

बीकानेर/घुमन्तु दर्पण(सुरेश जैन)|नोखा के तालवा में राजपूत समाज ने अपनी श्मशान भूमि की सुरक्षा की मांग को लेकर श्री क्षत्रिय महासभा की ओर से जिला कलक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया की अगुवाई में समाज के मौजिज लोगों ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि हाल ही में राजपूत समाज के प्रबुद्धजनों की एक बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तालवा स्थित समाज की श्मशान भूमि को किसी भी स्थिति में खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा।समाज का कहना है कि यह भूमि उनकी आस्था और परंपराओं से जुड़ी है और वर्षों से अंतिम संस्कार एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग की जा रही है।इसको लेकर समाज के पास पर्याप्त दस्तावेज भी मौजूद है।

कब्जा करने का प्रयास

समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मुकाम क्षेत्र के कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने प्रशासन से भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तुरंत रोकने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से श्मशान भूमि की सीमाओं का संरक्षण करने और समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया गया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्र पाल सिंह,कर्नल मोहन सिंह धूपालिया,सवाई सिंह चरकड़ा,भूपेन्द्र सिंह कक्कू,नोखा अध्यक्ष भीम सिंह सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें