भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीमगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी रमजान मोहम्मद को केकड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से नाम और पता बदलकर छिपकर रह रहा था। वर्ष 2017 से भीमगंज थाने के एक मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी में जिला स्पेशल टीम (DST) की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








