वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राष्ट्रभक्ति से जुड़ने का संदेश वीर सावरकर जयंती पर युवा सम्मेलन आयोजित

निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

पाली/घुमन्तु दर्पण| देसूरी स्थित क्षेत्रपाल महाविद्यालय परिसर में माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार कि ओर से जिला युवा अधिकारी महेश सिंह शेखावत के निर्देशानुसार ब्लॉक स्वयं सेवक हितेश सोनी द्वारा क्षेत्रपाल महाविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर कि जयंती के अवसर पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढी को राष्ट्रभक्ति से जोडना और देश निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा । वीर सावरकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ देसूरी तहसीलदार फतेहसिंह व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहन लाल बलाई एवं माय भारत के ब्लॉक स्वयं सेवक हितेश सोनी द्वारा देश के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । तहसीलदार फतेहसिंह सिह ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में देश के लिए डटे रहने की प्रेरणा देता है । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहन लाल बलाई द्वारा वीर सावकर के देश कि आजादी के संग्राम में योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया गया । जयंती के अवसर पर युवाओं की प्रतिमा को निखारने और वीर सावरकर की जीवनी से रूबरू कराने के विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । प्रतियोगिता में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया । अंत में प्राचार्य जितेंद्र बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर दानसिह सोलंकी, बंशीलाल,निकेश कुमार,रुचिता जोशी, मुकेश कुमार, वैशाली,निर्मल कनुप्रिया चौहान,दीपिका राजपुरोहित, प्रियंका रावल, संध्या वैष्णव,पूरण सिंह, ज्योत्स्ना प्रजापत सहित महावीर स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें