वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मजदूरी के दौरान हादसे में युवक गंभीर घायल परिवार ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। शहर की संजय कॉलोनी निवासी गोपाल बावरी ने अपने भाई के साथ हुए दर्दनाक हादसे के मामले में न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। गोपाल बावरी ने बताया कि उसका भाई एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का कार्य करता था। इसी दौरान काम करते समय अचानक हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना भयावह था कि उसके भाई के हाथ और पैर बुरी तरह टूट गए। परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया। लंबे इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। पीड़ित अब चलने-फिरने में असमर्थ हो चुका है और डॉक्टरों ने पैर काटने की संभावना भी जताई है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।

गोपाल बावरी का आरोप है कि हादसे के बाद उन्हें उचित सहायता और न्याय नहीं मिल पाया। परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला युवक आज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। ऐसे में प्रशासन से आर्थिक सहायता और न्याय की उम्मीद ही परिवार का सहारा बनी हुई है।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें