भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की और से निधि आपके निकट 2.0 शिविर का आयोजन 28 मई को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा ।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रदत्त लाभों एवं कर्मचारी भविष्य निधि योजना, कर्मचारी पेंशन योजना व कर्मचारी निक्षेप बीमा के लाभों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी एवं अंशदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।







