वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

त्रिवेणी संगम से शुरू हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026

भीलवाड़ा/ घुमन्तु दर्पण| 25 मई जिले के त्रिवेणी संगम पर सोमवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर 25 मई से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। कार्यक्रम में जल पूजन, कलश यात्रा, पौधारोपण एवं जल संरक्षण शपथ का आयोजन किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें जनभागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें