वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दृष्टि ही जीवन हैअभियान के तहत बच्चों की आंखों की जांच, जरूरतमंदों को बांटे निशुल्क चश्मे

भीलवाड़ा/घुमन्तु दर्पण। महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र के तत्वावधान में स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत “दृष्टि ही जीवन है” संकल्प के साथ शास्त्री नगर स्थित राजकीय विद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना के नेतृत्व एवं केंद्र अध्यक्ष विमला रांका की अध्यक्षता में हुआ।

संस्था की सचिव सुमन अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सिम्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उनकी टीम ने विद्यालय के करीब 70 बच्चों की आंखों की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान 6 बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें चश्मे की आवश्यकता बताई गई। इस पर मीरा केंद्र की सदस्याओं ने तुरंत सभी जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क चश्मे वितरित किए।

शिविर में ऐसे बच्चों को भी चिन्हित किया गया जिन्हें आगे उपचार या ऑपरेशन की जरूरत है। संस्था द्वारा इन बच्चों का सिम्स हॉस्पिटल में पूर्णतः निशुल्क इलाज करवाया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र का आभार जताया। शिविर के दौरान बलबीर चोरड़िया सहित संतोष जागेटिया, रजनी जैन, अनीता आर्य, शोभा चौधरी, सुरभि चौधरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें