वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगी पेनल्टी

सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध पेनल्टी लगाये- जिला कलेक्टर

गर्मी के मौसम एवं जनहित व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर ने ली महत्वपूर्ण विभागीय बैठक

चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल वितरण, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य कार्य दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

भीलवाड़ा/ घुमन्तु दर्पण। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आमजन को राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से गर्मी के मौसम में लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु की गई तैयारियों की जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाईयां सहित आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा चिकित्सा दल हर समय मुस्तैद रहे ताकि आमजन को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा बारिश से पूर्व नालों एवं नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई करने को कहा।

जिला कलेक्टर संधू ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को झूलते तारों एवं विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आग लगने अथवा विद्युत संबंधी अन्य शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि किसी प्रकार की जनहानि अथवा दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता धनपत राज सोनी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Ghumntu Darpan
Author: Ghumntu Darpan

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें