रायला/घुमन्तु दर्पण(लक्की शर्मा)।रायला कस्बे में छण्यात समाज की आम बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मनोज व्यास को अध्यक्ष, देवकीनंदन शर्मा को उपाध्यक्ष, रामपाल पारीक को कोषाध्यक्ष, अनिल व्यास को सह-कोषाध्यक्ष, निर्मल शर्मा को संरक्षक, रवि शर्मा को संगठन मंत्री एवं प्रमोद व्यास को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बैठक में मौजूद समाजजनों ने स्वागत किया तथा उन्हें बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान सामाजिक एकता, विकास कार्यों में भागीदारी और युवा पीढ़ी को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।








